घर में रखी 6 बोतल शराब जब्त, धंधेबाज हुअा फरार
थाना क्षेत्र के जलालपुर मुशहरी टोला में पुपरी पुलिस ने छापेमारी कर छह बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही धंधेबाज भागने में सफल हो गया। इस संबंध में सअनि. श्याम नंदन कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें धंधेबाज गांव निवासी श्याम सुन्दर राम को नामजद बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार में पुपरी पुलिस छापेमारी के लिए जलालपुर गांव में पहुंची। पुलिस की जीप देखकर धंधेबाज अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वैसे पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के एक कोना में छुपा कर रखे गये एक बोरा से छह बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। उसे पुलिस ने जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है।
हुड़दंग मचा रहे 3 शराबी को किया गिरफ्तार, जेल
बथनाहा|स्थानीय पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के एनएच 77 सड़क के पांच माइल के समीप से शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन शराबी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार तीनों शरबी का ब्रेथ लाइजर मशीन से जांच की गयी। गिरफ्तार तीनों शराबी की पहचान दरभंगा जिले के सिंघाचौड़ी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी आकाश, अजीत व सुजीत कुमार के रुप में की गई है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों शराबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।