पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surasand News 6 People Injured In Children39s Dispute In Ward 12 Of Bhitha Village Case Registered

भिट्‌ठा गांव के वार्ड-12 में बच्चों के विवाद में 6 लोग हुए जख्मी, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिठ्ठा ओपी क्षेत्र के भिठ्ठा गांव के वार्ड 12 में गुरुवार को बच्चों को लेकर उपजे विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर छह लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अनीता देवी, ननु देवी, ललितेश कुमार साह, रितेश कुमार, सुरेंद्र साह एवं विमलेश कुमार का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। जख्मी सुरेंद्र साह ने थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें गांव के वार्ड-13 निवासी शंकर साह, राजेश साह, मुकेश साह एवं रामचंद्र साह को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बच्चों के बीच में हुए विवाद को लेकर उक्त आरोपी हरवे हथियार से लैंस होकर उसके घर में पहुंचा। उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर सभी लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही अनिता देवी एवं ननु देवी के गल्ले से सोने एवं चांदी का चैन छीनकर भाग गया। ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीएचसी में इलाज कराने पहुंचे जख्मी लोग।
खबरें और भी हैं...