पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेहसौल में 90 बेड का हॉस्टल बनेगा, शुरू हुई मिट्टी भराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी| डुमरा प्रखंड के मेहसौल पूर्वी पंचायत में अल्पसंख्यक छात्रवास का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू किया गया। शुक्रवार को जेसीबी मशीन से परिसर की साफ सफाई की गयी। वहीं मिट्टी भराई का भी कार्य शुरू किया गया। यहां मेमर्श लक्ष्मण शर्मा एजेंसी इस काम को कर रही है। बताया जाता है कि 5.14 करोड़ 30 हजार से अल्पसंख्यक छात्रवास का निर्माण कराया जायेगा। इसमें 90 बेडे का कमरा बनाया जायेगा। कार्य शुरू होने से मेहसौल सहित आसपास के लोगों में खुशी है। रहमानिया मदरसा मेहसौल के सचिव अरमान अली ने बताया कि 2004 से इसके निमार्ण का कार्ययोजना अधर में लटका हुआ था। इसको लेकर कई बार विभिन्न संगठनों की ओर से आंदोलन भी किया गया। अंतत: प्रशासन की पहल पर मेसर्स लक्ष्मण शर्मा एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्य को शुरू किया गया है। बताया कि इसका निर्माण अगले साल तक पूरा कर लिया जाना है। मो. कमर अख्तर, मो. बसारत करीम, मो. जेड रहमान, मो. अलीम, मो. मुर्तुजा, मो. अलीमुद्दीन आदि ने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रवास बन जाने से अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को काफी फायदा होगा। 90 बेड के साथ ही यहां रहने वाले सभी बच्चों को भोजन-पानी के अलावा जरूरी सुविधा प्रशासन की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
खबरें और भी हैं...