- Hindi News
- National
- Bajpatti News A 105 Feet Giant Mahaviri Flag Enshrined On Sheshnag In Bajitpur Became The Center Of Attraction
बाजितपुर में शेषनाग पर विराजमान 105 फीट का विशाल महावीरी झंडा बना आकर्षण का केंद्र
प्रखंड के बाजितपुर स्थित एक विद्यालय परिसर में युवा पूजा समिति की ओर से पांच दिवसीय महावीरी झंडाेत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन इलाका जय श्री राम के जयकारों से गुंजयमान बना रहा। वही मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। 105 फीट लंबा शेषनाग पर विराजमान विशाल झंडा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं यहां स्थापित 25 फीट लंबा हनुमान जी की प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसके अलावा भगवान राम, माता सीता व भाई लक्ष्मण सहित अन्य कई देवी-देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है। यहां आने वाले लोग करतब का आनन्द ले रहे है। प्रतिदिन शाम को इसका आयोजन किया जा रहा है। देर शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है सभी लोग देर रात तक रुककर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द ले रहे है। इस बीच लाउडस्पीकर द्वारा भक्ति गीतों के प्रसारण से इलाका का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस दौरान भक्त महावीरी झंडा का दर्शन व पूजन कर मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए कामना कर रहे है।
मीना बाजार और झूला का लोग उठा रहे लाभ
इस अवसर पर आयोजित मेला में मीना बाजार, झूला व बच्चों के लिए तरह-तरह के मनोरंजन आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रोज किया जा रहा है। खासकर मेले में लगे नाव झूला का भरपूर आनन्द श्रद्धालु उठा रहे है। विशान झंडा व प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना करने तथा देखने के लिए आसपास के गांव पथराही, चिनगी तकिया, बनगांव बाजार, रसलपुर, संधवारा, कुम्मा, बनतारा, बंगराहा, कचहरीपुर, पकड़ी, भासर, मुरौल, रतवारा, हुमायूंपुर, माधोपुर चतुरी, पचड़ा निमाही, मधुरापुर, पटदौरा, शिवाईपट्टी, रायपुर सहित अन्य गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।
सुरक्षा को लेकर सक्रिय हंै पूजा समिति के लोग
बैठक में शामिल बीडीओ, थानाध्यक्ष व ग्रामीण लोग।
आराधना के साथ तीन दिवसीय महावीरी झंडोत्सव होगा शुरू
इस दौरान आने-जाने वाले लोगों की सुविधा को लेकर पूजा समिति के सदस्य चौकस बने हुए है। साथ ही सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद है। मेले में जगह जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
विशाल महावीरी झंडा।
सोनबरसा|प्रखंड क्षेत्र के फरछहिया में तीन दिवसीय महावीरी झंडोत्सव का शुभारंभ 13 मार्च को महारानी स्थान में हनुमान आराधना के साथ प्रारंभ किया जायेगा। यह झंडोत्सव आगामी 13, 14 व 15 मार्च तक चलेगा। इस झंडोत्सव को लेकर स्थानीय मध्य विद्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक बीडीओ ओमप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने उपस्थित लोगों को मेला के दौरान अफवाह से बचने की सलाह दी। मौके पर पूर्व मुखिया मनोज सिंह, अध्यक्ष प्रमोद महतो, सचिव शिवचन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, गणेश दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु कुशवाहा, रामनारायण महतो, विजय कुमार, नथुनी पासवान, हितलाल राम, पासपत राम, राम जुलूस दास, सुरेश पासवान, गरभु पासवास, नागेश्वर पासवान, विश्वास पासवान आदि माैजूद थे।