- Hindi News
- National
- Surasand News A Patient Injured In A Vehicle Crash Died In Sadar Hospital
वाहन की ठोकर से जख्मी मरीज की सदर अस्पताल में हुई मौत
सुरसंड थाना क्षेत्र के सुरसंड-सीतामढ़ी सड़क के हरारी दुलारपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक अधेड़ की मौत हो गयी। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हाे सकी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से अधेड़ जख्मी अवस्था में हरारी दुलारपुर गांव के समीप सड़क किनोर पड़ा था। इसी बीच सड़क से गुजर रहे सरकारी एम्बुलेंस चालक ने उसे उठाकर इलाज के लिये सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस के एसआई कलक्टर सिंंह पुलिस बल के साथ अस्पताल में पहुंचे। वहीं कागजी प्रक्रिया कर अधेड़ का पोस्टमार्टम कराया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव की पहचान के लिये 72 घंटा के लिये सुरक्षित रख दिया गया है।