पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonbarsha News Action Should Be Taken Against The People Involved In The Killing Of Miscreants

बदमाशों को मारने वाले मामले में भीड़ में शामिल लोगों पर हो कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनबरसा में भीड़ के द्वारा दो बदमाशों को मारे जाने वाले मामले को लेकर भारत पब्लिक हेल्प ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने भीड़ में शामिल लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि आए दिन ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रशासन, अस्पताल, सोनबरसा थाना की लापरवाही के कारण मानवाधिकार का हनन किया गया है। संविधान कहता है कि हर दोषियों को सजा देने का अधिकार सिर्फ न्यायालय को है न कि भीड़ को। लाश को भी जैसे-तैसे ले जाया गया और अस्पताल के फर्श पर रखा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...