पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ शराब तस्कर
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नं. 13, सरैया मोहल्ला से पुलिस ने मंगलवार की सुबह दो कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया है। धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाने ले आयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच सरैया पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा किया पर तब तक वह भाग चुका था। वहां पहुंचकर एक बोरे में रखे दो कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने ग्रामीणों से भागने वाले व्यक्ति की जानकारी ली, तो दोनों वही का रहने वाला बताया गया। जिसमें एक का नाम अजय कुमार साह उर्फ़ बंठा व दुसरे का नाम ललन कुमार बताया गया। बरामद शराब इंपीरियल ब्लू 375 एमएल का 48 पीस 18 लीटर बताया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दयाशंकर प्रसाद ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
वाहन चेकिंग के दौरान दो गिरफ्तार, शराब बरामद
सिंहवाड़ा | सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अतरबेल भरवाड़ा पथ पर थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान राजो के बिंदे सहनी के पुत्र अशोक सहनी को गिरफ्तार किया है। एएसआई सूर्यबल्ली यादव के आवेदन पर थाना इंचार्ज प्रशिक्षु आईपीएस सैयद इमरान मसूद ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।