स्मारक तोड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
बोखड़ा। नानपुर थाना क्षेत्र के सरिया बुजुर्ग गांव निवासी अमरदीप प्रसाद ने नानपुर थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें सूरत लाल ठाकुर, शशि भूषण शर्मा, रवि भूषण शर्मा, रामनंदन दास, राम दास, रामबाबू मंडल समेत पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उसके दादा एवं दादी का गांव स्थित श्मशान में स्मारक बना हुआ है। उक्त लोगों ने मिलकर पांच सौ रुपए रंगदारी प्रति माह नहीं देने के कारण गाली-गलौज करते हुए उसके दादा जी के स्मारक को तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।