छह घंटे बाद गुस्साए लोगों ने जाम को किया समाप्त
चोरौत|थाना क्षेत्र के एनएच 104 सड़क के डोवरवन्ना गांव के समीप बुधवार की शाम बाइक दुर्घटना में हुए नथुनी साह की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर चोरौत-भिट्ठामोड़ सड़क को छह घंटा तक जाम रखा। एसडीओ धनंजय कुमार से एक सप्ताह के अंदर मुआवजा की राशि देने के आश्वासन के बाद बुधवार की रात करीब 11 बजे जाम को समाप्त कराया गया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिये सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।