पुलिस पर हमला : सअनि के बयान पर प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के मुसहरी टोला में बुधवार को हुए पुलिस पर हमला मामले में जख्मी सअनि बीरबल प्रसाद के बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला निवासी लालबाबू मांझी, रामप्रवेश मांझी, भोला मांझी, राजकुमार मांझी, राजकिशोर मांझी, नरेश मांझी, जगदीश मांझी, प्रमोद मांझी, संजय मांझी, शंभू मांझी, पप्पू मांझी, नागेश्वर मांझी समेत 12 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि बुधवार की शाम उक्त आरोपियों के द्वारा होली को लेकर सैदपुर- बेलसंड सड़क में मुसहरी टोला के समीप राहगीरों के ऊपर कीचड़ फेंका रहा था। इस कारण राहगीर परेशान हो रहा था। घटना की सूचना मिलने पर वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं उक्त आरोपियों को समझाने की कोशिश किया। इस दौरान उक्त आरोपी पुलिस व पुलिस के गाड़ी पर पथराव करते हुए पत्थर मारकर उसे जख्मी कर दिया।
घटना के बाद पुलिस बल ने जख्मी सअनि बीरबल प्रसाद को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस व पुलिस गाड़ी पर पथराव के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद आरोपियों में से एक आरोपित नागेश्वर मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।