पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parsauni News Bdo Meeting With Personnel Directed To Speed Up Development Work

बीडीओ ने कर्मियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परसौनी | नवनियुक्त बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के साथ बैठक की। इससे पूर्व उन्होंने अपना प्रभार ग्रहण किया था। उन्हाेंने कार्यालय का निरीक्षण भी किया। वहीं बैठक के दौरान उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों को जाना। नवनियुक्त बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि आम जनता व जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक सहयोग एवं जात-पात से ऊपर उठकर सरकार की सभी महत्वपूर्व विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार के महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय निश्चय योजना, हर घर नल योजना, खाद्यान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण का भुगतान आदि योजनाओं के कार्य में तेजी लायी जायेगी। मौके पर प्रखंड नाजिर शिव कुमार कर्ण, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...