पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Be Cautious About Corona Eat Mutton And Chicken By Boiling Cs

कोरोना को लेकर रहें सतर्क, मटन व चिकन को उबाल कर खाएं : सीएस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवहर | सिविल सर्जन डॉ. धनेश कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को सजग रहने की जरूरत है। वैसे शिवहर जिले के लोगों को इस बीमारी से खतरा नहीं है। यह जिला नेपाल से सटा हुआ नहीं है। पड़ोसी जिला सीतामढ़ी जो नेपाल के सीमा से लगा हुआ है, वहां भी अब तक कोई मामला नहीं सामने आया है। इसलिये इस बीमारी से नहीं डरें। लेकिन, सावधानी जरूर बरतें। मटन एवं चिकेन खाने से कोरोना वायरस बीमारी नहीं फैलता है। मटन और किचेन को ठीक से उबाल कर खाएं, जिससे इंफेक्शन नहीं होगा। इसे उबालने से संक्रमण खत्म हो जाता है। इस भ्रांति को दूर करें कि मटन और किचेन खाने से यह बीमारी हो जाएगी। यह बीमारी कोरोना वायरस के मरीज के सम्पर्क या नजदीक जाने से फैलता है। उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों में इस बीमारी के बचाव के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। मास्क मंगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द मास्क और अन्य उपकरणों की प्राप्ति हो जाएगी।
खबरें और भी हैं...