- Hindi News
- National
- Bajpatti News Bike Rider Dies On The Spot After Hitting An Electric Pole
बिजली के पोल से टकराने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर हुई मौत
पुपरी| थाना क्षेत्र के पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य सड़क पर राजकीय मध्य विद्यालय मौलानगर के समीप बुधवार की देर शाम बिजली के पोल में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के आविदपुर गांव निवासी तपेश्वर महतो के 36 वर्षीय पुत्र संजीत महतो के रूप में की गयी है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के लिये सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपने बाइक से पुपरी से अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में मौलानागर स्कूल के समीप बिजली पोल से टकरा गया। इस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।