- Hindi News
- National
- Parihar News Blood Pressure Sugar Urine Were Tested For More Than 250 Patients In The Camp
शिविर में 250 से अधिक मरीज़ों के ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरीन की हुई जांच
सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में पटना और सीतामढ़ी के डॉक्टरों के सहयोग से परिहार प्रखंड के सुतिहारा मध्य विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 से अधिक मरीज़ों का ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरीन की जांच की गयी। मरीजों को डॉ. शाहजुल आलम, डॉ. वागीश कुमार, डॉ. निशांत, डॉ. तौहीद अनवर और डॉ. सबीहा फातिमा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में मरीजों के बीच निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. शाहजुल आलम और डॉ. वागीश ने बताया कि शिविर में हाइपरटेंशन, ब्लड शुगर और एलर्जी के ज़्यादा मरीज़ देखने को मिले। शिविर के संयोजक सह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने बताया कि वे आगे भी इस तरह के निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन करेंगे। शिविर के आयोजन में सुतिहारा के मुखिया विनय कुमार झा, मनोज ठाकुर, युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक अफ़रोज़ आलम, सुधीर कुमार साह, सिनोद साह, शैलेंद्र कुमार चौधरी, सुरसंड विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. नौशाद, सलीम चौकीदार, सोनेलाल ठाकुर, संजीव कुमार, रंजीत कुमार, सद्दाम हुसैन, महेंद्र मंडल, मो. साबिर, संजय सिंह आदि सक्रिय रहे।
परिहार में आयोजित शिविर में लोगों की जांच में जुटे डॉक्टर।