पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

4 दिन में खरीदें धान वरना करेंगे भूख हड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान संघ उत्तर बिहार के जिलाध्यक्ष राम जिनिश गुप्ता ने कहा है कि सोनबरसा प्रखंड के मधेसरा, सिंहवाहिनी एवं मढ़िया पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान नहीं खरीदने को लेकर पूर्व से निर्धारित भूख हड़ताल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संघ के पदाधिकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं डीएम से मिलकर पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान की खरीदारी नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया है। जिसको लेकर डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को जल्द निदान करने का निर्देश जारी किया है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि 4 दिनों के अंदर समस्या का निदान कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मार्च तक धान की खरीदारी नहीं किया गया, तो अागामी 20 मार्च से संघ के सभी लोग अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल एवं धरना पर बैठने का निर्णय लिया है। मौके पर जिला अध्यक्ष मदन कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री गोपाल नारायण शाही, सोनबरसा अध्यक्ष लालबाबू महतो, रामचंद्र महतो, विनय कुमार सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...