पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Puparee News Car Collided With Electric Court In Pupri Big Accident Averted Power Supply Interrupted

पुपरी में बिजली के पाले से टकराई कार, बड़ा हादसा टला, बिजली आपूर्ति रही बाधित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुपरी| शहर स्थित आजाद टावर के कुछ ही दूरी पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही मारुति सुजुकी कार बिजली के पोल से टकराकर छतिग्रस्त हो गयी। मौके से कार छोड़कर चालक फरार हो गया। कार से बिजली पोल की टक्कर इतनी तेज थी कि पोल बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। जिस कारण शहर में कई घंटा तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुपरी थाना को आवेदन देकर उक्त कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। विद्युत कनिय अभियंता प्रमोद सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि शुक्रवार की सुबह डब्लूबी06-0414 मारुति सुजुकी कार को चालक द्वारा लापरवाही से चलाते हुए बिजली पोल में ठोकर मार दिया गया। जिससे पोल छतिग्रस्त हो गया तथा बिजली आपूर्ति बाधित रही। साथ ही इस कारण विभाग को 57 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। पुपरी पुलिस ने कार को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...