- Hindi News
- National
- Puparee News Caste Politics Made The Region Backward These Have To Rise Above All Devesh
जात-पात की राजनीति ने क्षेत्र को पिछड़ा बनाया, इन सबसे ऊपर उठना होगा : देवेश
स्थानीय जालान अतिथि भवन के सभागार में शुक्रवार को मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बजरंग जालान ने की। इस मौके पर उपस्थित विधान पार्षद तथा संभावित उम्मीदवार देवेश चन्द्र ठाकुर ने उपस्थित मतदाता को सम्मानित किया। कहा कि जात पात की राजनीति ने क्षेत्र को पिछड़ा बना दिया है। आवश्यकता है कि राज्य या देश के लिए जात-पात से ऊपर उठकर सोचने की। अच्छे लोगों को मतदान करने की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष पूर्व तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में बहुत सारे लोग जानते भी नही थे। जिसे जागरूक कर पहली बार मतदाता बनाया गया था। श्री ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय जो मैंने वादा किया था, जितने के बाद उसे पूरा किया। वेतन को अपने ऊपर खर्च नहीं किया। कार्यक्रम के दौरान नियोजित शिक्षकों का एक शिष्टमंडल ने अपनी मांग को लेकर उन्हें विज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में सुफल झा, उमेश चन्द्र झा, गुलटेन मिश्र, रामस्नेही पांडेय, डॉ. श्रीपति झा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. नरेन्द्र शर्मा, कामेश्वर जायसवाल, सुशील चौधरी, जिला पार्षद मंजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक राज, श्याम सुन्दर राय, सुशील केजरीवाल, मदन मोहन ठाकुर, अरुण गोप, पवन कुमार जालान, गोविन्द जालान, जफरुल्लाह खान, राकेश दास, कृष्णा कुमारी, रंधीर चौधरी, किशन कांशयकार, वार्ड पार्षद विकास पासवान, गणेश कुमार आदि उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर।