पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Child Dies Due To Bike Accident Near Sarsaula Math Road Jammed

सरसौला मठ के समीप बाइक की ठोकर से बच्चे की मौत, सड़क जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवहर| नगर थाना क्षेत्र के सरसौला मठ के समीप शिवहर-पिपराही राज्य उच्च पथ संख्या 54 पर बुधवार की शाम बाइक की ठोकर से एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय विजय पासवान के 11 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार उर्फ गोलवा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बच्चा सड़क किनारे से जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बाइक सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शिवहर-पिपराही पथ को सरसौला मठ के समीप जाम कर हंगामा किया। घटना की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
खबरें और भी हैं...