बच्चों के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट
पुपरी। थाना क्षेत्र के बछारपुर गांव में बच्चों के बीच विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट कर एक महिला को जख्मी कर दिया गया। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुपरी में किया गया। इस संबंध में नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर उत्तरी निवासी मो. इकराम की प|ी अहमदी खातून के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें बछारपुर गांव के मो. खालिक सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार, अहमदी का लड़का सरकारी चापाकल पर पांव धो रहा था। इसी क्रम में मो. खालिक का पुत्र आया, जिससे झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर उक्त सभी नामजद घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।