पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parihar News Cloth Shopkeeper Said The Lock Was Missing From The Door Someone Deliberately Set Fire

कपड़ा दुकानदार ने कहा- दरवाजे से ताला गायब था, किसी ने जानबूझ कर आग लगाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने नसीम रंगरेज के कपड़े की दुकान में शुक्रवार की रात आग लगने के कारण नगद समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची। वहीं करीब एक घंटा के अंदर में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का सारा समान जलकर राख हो चुका था। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार नसीम रंगरेज ने बताया कि शुक्रवार की रात वह दुकान बंदकर घर चला गया। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि मेरे दुकान में आग लग गयी है। सूचना पर जब पहुंचा, तब तक दुकान में रखे नगद पैसे समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया है कि मुख्य द्वार पर लगाया गया ताला गायब है। इससे प्रतीत होता है कि किसी ने जानबूझकर दुकान में आग लगाया है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गयी है।

अगलगी से गृहस्थी का सामान जला

बोखड़ा | प्रखंड के पोखरैरा गांव वार्ड-3 में शहीदुल रहमान के घर में शुक्रवार की देर रात अचानक अाग लग गई। आग की लपटे देख ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में करीब एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

दुकान में आग बुझाने के बाद जले हुए रुपए।
खबरें और भी हैं...