- Hindi News
- National
- Shivahar News Complaining Of Disturbances In Kyp Center Demanded Action From Dm
केवाईपी सेंटर में गड़बड़ी की शिकायत कर डीएम से कार्रवाई की मांग की
जिले में चल रहे केवाईपी सेंटरों (कुशल युवा कार्यक्रम) में अनिमियता बरती जा रही है। छात्र जदयू जिलाध्यक्ष आर्यन चौहान ने शुक्रवार को बताया कि आम लाेगों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर उन्होंने जिले में दो केवाईपी सेंटरों में गये। एक सेंटर पर कई अनिमियता पाई गई। छात्र नेता तकरीबन 1:30 बजे जब जीरोमाइल पर मौजूद श्री राम कंप्यूटर पहुंचे, तब वहां ऑफिस बंद पाया गया। सेंटर कॉर्डिनेटर समेत सभी शिक्षक अनुपस्थिति पाये गये। वही मात्र चार विद्यार्थी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष कहा कि जिले में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत केवाईपी सेंटर में धांधली हो रही है। उन्होंने कहा कि सेंटर मालिक सरकार से 100-120 बच्चों का इंटेक दिखाकर पूरा पैसा लेते है, जबकि उनके पास मात्र 30-35 बच्चे ही होते है। वही जिला गेट पर मौजूद मैट्रिक्स कंप्यूटर में सब सामान्य पाया गया। आर्यन ने कहा कि दोनों जगह का वीडियो फुटेज डीएम, डीडीसी, डीएसएम एवं सीईओ बीएसडीएम को भेजा है।
शिवहर में खाली पड़ा केवाईपी सेंटर।