- Hindi News
- National
- Shivahar News Congress On The Road For Other Facilities Including Doctors In Sitamarhi And Shivhar Hospitals
सीतामढ़ी व शिवहर के अस्पतालों में डॉक्टरों समेत अन्य सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
जिला कांग्रेस की ओर से अस्पतालों की दयनीय स्थिति को लेकर डुमरा स्थित अंबेडकर स्थल पर धरना प्रदर्शन देते हुए डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा को 11 सूत्री मांग पत्र सौपा गया। इस दौरान डीएम ने मांग पत्र पर आवश्यक कार्रवाई करने एवं बिहार सरकार को मांग पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। मांग पत्र में कहा गया है कि सदर अस्पताल एवं प्रखंड अस्पताल में सैकड़ों रिक्त पदों पर डॉक्टरों की अविलंब नियुक्ति, अस्पतालों में आईसीयू की व्यवस्था, अतिरिक्त पीएचसी को खुलावाया जाये, ओपीटी खोलने के साथ-साथ सर्जन की नियुक्ति, अस्पतालों में पर्याप्त दवा उपलब्ध, अस्पतालों के मरीज को दलालों के माध्यम से ले जाने पर रोक, अस्पतालों में ब्लड बैंक की स्थापना, एम्बुलेंस की व्यवस्था, अनुमंडल सतर पर पोस्टमार्टम की व्यवस्था, कुत्ते की सूई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, रोगी सहायक को ठहरने की व्यवस्था एवं अस्पताल प्रबंधक के कमरा में माइक की व्यवस्था की मांग की गयी है। मौके पर उपाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी, मो. परवेज आलम, जिला प्रवक्ता शिव शंकर शर्मा, सीताराम झा, अफाक खां, संजय कुमार, नीतेश मिश्रा, ताराकांत झा, अंजारूल हक तौहिद, युवा अध्यक्ष शम्स शहनावाज, मनीभूषण कुमार, सच्चिदानंद, वीरेनद्र राम, उषा शर्मा, सुनील सुमन, जितेन्द्र झा, मो. आलमगीर, त्रृलोक यादव, मो. शहन साह, महेन्द्र पासवान, अनुभव दीक्षित, नन्हें अंसारी, अरुण सिंह, मुकेश तिवारी, लाल किशोर प्रसाद, वीरेन्द्र कुशवाहा, मो. सयुद आलम आदि मौजूद थे।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों की बदहाली के खिलाफ सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 7 मार्च से ले रहे थे जानकारी
शिवहर | कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिले के अस्पतलों की बदहाली के खिलाफ सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारी को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इससे पूर्व जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो. असद की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सदर अस्पताल एवं प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 7 मार्च से अस्पतालों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। इसके लिए अस्पतालों का दौरा किया गया है। इसमें पाया गया है कि जिला स्तर के अस्पताल से लेकर प्रखंड स्तर के सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का घोर अभाव है। अस्पतालों की स्थिति में सुधार के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की समाप्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। वहां अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया एवं सरकार विरोधी नारे लगाये। कार्यकर्ता अस्पतालों में डॉक्टरों एवं कर्मियों के रिक्त पदों पर बहाली करने, अस्पतालों में आईसीयू की व्यवस्था करने, दवा उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक की स्थापना करने एवं प्रखंडों में एम्बुलेंस की व्यवस्था करने सहित 12 सूत्री मांग पत्र सिविल सर्जन डॉ. धनेश कुमार सिंह को सौंपा। इसके बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अध्यक्ष श्री असद के साथ एक शिष्टमंडल ने डीएम अवनीश कुमार से मिलकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर मुकेश कुमार सिंह, प्रमोद राय, नसीम अख्तर, जावेद, मुर्तुजा, राकेश कुमार, मुरली मनोहर सिंह, जुल्फेकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अव्यवस्था पर फूटा आक्रोश }अस्पतालों की दयनीय स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए डीएम को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र
शिवहर में धरना पर बैठे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता।
प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्तागण।