पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Criminals Shot Diwakar In Chamanpur For Demanding Outstanding Money

बकाया पैसा मांगने पर अपराधियों ने चमनपुर में दिवाकर को मार दी गोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव में गत 8 मार्च की देर शाम विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र दिवाकर कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जख्मी के फर्द बयान के आधार पर नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी। टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करना शुरू किया। इस क्रम में दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान चमनपुर निवासी प्रमोद महतो उर्फ कालिया के रूप में की गई है। इसका पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। जिले के दो थानों में इसके खिलाफ कांड दर्ज है। वहीं दूसरे अपराधी की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के कस्तुरिया गांव निवासी मोहम्मद सदरे आलम के रूप में की गयी है।

जख्मी अस्पताल में भर्ती।
खबरें और भी हैं...