- Hindi News
- National
- Bajpatti News Crowds Gathered On The Fourth Day Of Bajitpur Mahaviri Jhandotsav
बाजितपुर महावीरी झंडोत्सव के चौथे दिन उमड़ी भीड़
प्रखंड के बाजितपुर विद्यालय के समीप युवा पूजा समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय महावीरी झंडोत्सव के चौथे दिन शनिवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मेले में आये लोग भगवान का आशीर्वाद लेकर मेले में लगे विभिन्न झूलों व मनोरंजन के अन्य साधन का आनंद उठाते नजर आये। वहीं, भोजन व नाश्ता स्टॉलों पर भी लोगों की भीड़ देखी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भी काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके अलावा साजों-सामान की दुकान पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान सीताराम जाप कीर्तन से इलाका भक्तिमय हो उठा। मेले का आनंद उठाने के लिए बर्री फुलवरिया, बनगांव उत्तरी, बनगांव दक्षणी रतवारा, बसौल, सिवाईपट्टी व पटदौरा सहित अन्य दूर-दराज गांवों से लोगों का आना जारी है।