पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Cultural Program To Be Held On 22 March On The Gandhi Bhavan Campus On Bihar Day

बिहार दिवस पर 22 मार्च को गांधी भवन परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवहर | आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गांधी भवन परिसर में शाम छह से आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला के कलाकार एवं विद्यालयों के छात्र-छात्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए प्राइवेट संस्थान 17 मार्च की शाम छह बजे तक आवेदन दे सकते हैं। आवेदन कलेक्ट्रेट के सामान्य प्रशाखा अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में दिया जायेगा। 18 मार्च को उनका टेस्ट होगा। इसमें प्रतिभागी ग्रुप का प्रदर्शन पांच मिनट के लिए होगा। डीएम ने बताया कि इस कार्यक्रम का थीम जल जीवन हरियाली रखा गया है। साथ ही बिहार के ऐतहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर विशेष बल दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को क्रमशः 10 हजार, 5 हजार एवं ढाई हजार रुपया का पुरस्कार दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...