दरिंदगी: पांचवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बैरगनिया| पांचवी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुषकर्म करने के मामले में बैरगनिया पुलिस ने एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पीड़ित के पिता की ओर से पुलिस को बताया गया था कि नगर के घीपट्टी रोड के पास कोचिंग क्लास चालने वाले संचालक शिक्षक लालबाबू प्रसाद ने गत सोमवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे उनकी दस वर्षीय पुत्री के साथ कोचिंग सेंटर में ही गलत हरकत किया था। पुनः मंगलवार की सुबह शिक्षक ने पढ़ाने के बहाने उसकी पुत्री को बुलाकर कोचिंग सेंटर ले गया और डॉक्टर बनाने का सपना दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर आरोपी शिक्षक को मंगलवार की रात उसके कोचिंग सेंटर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।