बसहा में शांतिपूर्ण ढंग से झंडा महोत्सव का आयोजन कराने का लिया निर्णय
प्रखंड के बसहा गांव में 14 मार्च से दो दिवसीय महावीरी झंडोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। इसको लेकर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने पूजा समिति के अध्यक्ष व ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की। वहीं झंडा स्थल का निरीक्षण किया गया। बैठक के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से झंडा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। वही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये। झंडा समितियों के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन को शांतिपूर्ण ढंग से मेला आयोजित करने का आश्वासन दिया। मौके पर सीओ सैयद जफरुल होदा, मो. एजाज खान के अलावा पूजा समितियों के सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।
शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारी व ग्रामीण।