पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Suppi News Decision To Take Out A Torch Procession Demanding That Suppi Be Made A Subdivision

सुप्पी को अनुमंडल बनाए जाने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालने का लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के बरहरवा बाजार में सुप्पी को अनुमंडल बनाओ अभियान को तेज करते हुए बिहार यूथ अगेंस्ट करप्शन की बैठक रघुवर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें अभियान को धारदार बनाने के लिए पंचायत स्तर पर मशाल जुलूस एवं प्रखंड स्तर पर रैली आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से आगामी बैठक में कार्यक्रम की तिथि तय निर्धारित करने की बात कही गयी। मौके पर अभियान के संयोजक दीनानाथ पाठक उर्फ टुन्ना पाठक ने कहा कि जनहित में सुप्पी को अनुमंडल बनाया जाना चाहिए। संयोजक रघुवीर सिंह ने कहा कि सुप्पी को अनुमंडल बनाये जाने की घोषणा सरकार द्वारा नहीं किये जाने पर आंदोलन को तेज किया जायेगा। इसके लिए सुप्पी को अनुमंडल बनाओ अभियान व अन्य तरह से आंदोलन चरणवद्ध तरीका से किया जायेगा। कहा कि अब जनता जागरुक हो चुकी है। सुप्पी के अनुमंडल की घोषणा होने तक इस अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा। चुनाव से पूर्व अनुमंडल की घोषणा नहीं हुई, तो इस क्षेत्र की जनता आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज बुलन्द करेगी। मौके पर अरुण कुमार साह, अवनीश सिंह, मनोज साह, नुनु रावत समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...