पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonbarsha News Departmental Inquiry Against Hm Laxmi Mahato Started After Retirement Report To Be Given In 60 Days

सेवानिवृत होने के बाद एचएम लक्ष्मी महतो के विरुद्ध शुरू हुई विभागीय जांच, 60 दिनों में प्रतिवेदन देना होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कूल में शिक्षकों की गलत रिक्ति की सूचना देने व वरीय अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं किए जाने को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत हुए प्रधानाध्यापक लक्ष्मी महतो के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। निदेशक ने कहा है कि डीईओ की समीक्षा के बाद इन्हें विभागीय कार्रवाई के अधीन किया जाता है। इनके विरुद्ध गठित आरोपों की जांच के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में आरडीडीई मुजफ्फरपुर एवं प्रसतुतीकरण पदाधिकारी के रूप में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा सीतामढ़ी को नामित किया जाता है। आरडीडीई को अारोपों पर जांच प्रतिवेदन 60 दिनों के भीतर समर्पित करने का निर्देश दिया है।

विभाग को जमा की थी रिक्ति संबंधी गलत रिपोर्ट

प्रधानाध्यापक लक्ष्मी महतो द्वारा विभाग को दिए गए रिक्ति संबंधी गलत रिपोर्ट को लेकर आलोक में आरडीडीई ने उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनबरसा में पदस्थापित शिक्षक रामचंद्र प्रसाद यादव का स्थनांतरण लक्ष्मी उच्च माध्यमिक स्कूल में कर दिया था। सहायक शिक्षक विनोद कुमार ने आरडीडीई को आवेदन देकर रिक्ति नहीं होने की बात कहते हुए जांच की मांग की थी। इस पर आरडीडीई ने डीईओ व डीपीओ स्थापना से मामले की जांच कराई। इसमें और पाया गया कि प्रधानाध्यापक लक्ष्मी महतो ने रिक्ति संबंधी गलत रिपोर्ट भेजा था। इसके बाद आरडीडीई ने सहायक शिक्षक रामचंद्र प्रसाद यादव का स्थानांतरण रद करते हुए पुन: उच्च माध्यमिक स्कूल सोनबरसा में योगदान करने का आदेश दिया। सहायक शिक्षक रामचंद्र प्रसाद यादव ने कोर्ट का दरबाजा खटखटाते हुए इस बात की चुनौती यह दी कि आरडीडीई को अपने आदेश काे रद कर का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने 60 दिनों के भीतर आयुक्त तिरहुल प्रमंडल को निर्णय का आदेश दिया था।

लक्ष्मी महतो के विरुद्ध आरोप पत्र गठित | गलत रिक्ति की सूचना देने को लेकर लक्ष्मी उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी महतो के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा आरडीडीई से की गई है। डीईओ रामचंद्र मंडल व डीपीओ स्थापना शैलेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आरडीडीई से कार्रवाई की अनुशंसा भी की है। कहा है कि प्रधानाध्यापक द्वारा नियमित शिक्षक का रिक्ति नहीं रहने के बावजूद रिक्ति प्रतिवेदन किया गया था।इस संबंध में जब प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई तो उन्होंने अपने जवाब में बताया कि पूर्व के नियमों की जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उनके द्वारा रिक्ति प्रतिवेदित की गई थी।

डीपीओ के आदेश विरुद्ध दिया था प्रभार | लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी महतो 29 फरवरी को सेवानिवृत हो गए। इसे लेकर डीपीओ ने आदेश जारी कर स्कूल के शिक्षक विनोद कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित करते हुए संपूर्ण प्रभार देने का आदेश दिया था। जबकि प्रधानाध्यापक लक्ष्मी महतो ने सेवानिवृत होते ही स्कूल के वरीय शिक्षक का हवाला देते हुए आदेश के विरुद्ध रामचंद्र प्रसाद यादव को माला पहनाकर प्रभारी प्रधानाध्यापक घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं...