भुतही में पुलिस अधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
सोनबरसा| प्रखंड क्षेत्र के भुतही के इलाके में अपराध को रोकने के लिए चालू किये गये भुतही ओपी में पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इसमें ओपी प्रभारी पद पर एएसआई राजबल्लभ सिंह को बनाया गया है। साथ ही एएसआई किरानी कुमार समेत गृह रक्षा वाहिनी के दस जवान को यहां प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही अपराध रोकने के लिए एसटीएफ के 30 जवान भुतही भेज दिया गया है। स्थानीय मुखिया मनोज कुमार, मधेषरा सरपंच मो. जहांगीर अहमद खान एवं समाजसेवी नशू खान ने एसपी के इस कदम की सराहना की है।