पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Suppi News Despite A Strike For 26 Days Midday Meal Is Being Done On Paper In Schools

26 दिनों से हड़ताल के बावजूद स्कूलों में कागजों पर बन रहा मध्याह्न भोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रारंभिक स्कूलों के नियोजित शिक्षकों का हड़ताल पिछले 26 दिनों से लगातार जारी है। हड़ताल के कारण अधिकतर स्कूलों में ताला लटका है। स्कूलों में बच्चों की अनुपस्थिति के बावजूद स्कूलों के कागज पर एमडीएम संचालित किया जा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को दी गई दोपहर रिपोर्ट से किया गया है। इसे लेकर डीपीओ शिवनाथ रजक ने मामले की जांच कर फर्जी रिपोर्ट भेजने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापकों से राशि वसूली की चेतावनी दी है। शनिवार 7 मार्च को मुख्यालय पटना को भेजी गई रिपोर्ट में जिले के 247 स्कूलों में मध्याह्न भोजन की रिपोर्ट भेजी गई है। इनमें रुन्नीसैदपुर में 52, डुमरा के 42, बथनाहा के 42, पुपरी के 25, बाजपट्‌टी में 18, नानपुर में 14, सुरसंड में 13, बेलसंड में 11, रीगा में 7, सुप्पी में 4, चोरौत में 4, परसौनी में 4, सोनबरसा में 3, परिहार में 3, बैरगनिया में 3, बोखड़ा में 2 स्कूलों का रिपोर्ट दिया गया है।

डीपीओ ने कहा- मामले की जांच कर होगी कार्रवाई


परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव शशिरंजन सुमन ने डीपीअो शिवनाथ रजक से शिकायत करते हुए कहा है कि उक्त स्कूलों का भौतिक सत्यापन करते हुए कार्रवाई की जाए। बताया है कि हड़ताल के कारण अधिकतर स्कूल बंद है अथवा जो खुला है वहां इक्का दुक्का बच्चा आ रहा है।

मामले की जांच कर होगी वसूली की कार्रवाई

डीपीओ शिवनाथ रजक ने बताया कि इस तरह की शिकायत की गई है। होली को लेकर स्कूल बंद हो गया है। स्कूल खुलते ही विभिन्न स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...