- Hindi News
- National
- Bajpatti News Devotees Worship And Enjoy The Fair At Bajitpur Mahaviri Jhandotsav
बाजितपुर महावीरी झंडोत्सव में भक्त पूजा-अर्चना कर उठा रहे मेला का आनंद
प्रखंड के बाजितपुर विद्यालय के समीप युवा पूजा समिति की ओर से जारी पांच दिवसीय महावीरी झंडोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटी रही। बारिश के बाद भी मेला में लोगों का आना जारी रहा। इसमें महिलाओं व बच्चों की संख्या सबसे अधिक देखी जा रही है। बच्चे मेले में लगे झूला, नाव झूला सहित विभिन्न प्रकार के झूलों का जमकर आनंद उठा रहे है। साथ ही मेले में लगी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकान व ठेलों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। भक्त मेले में विभिन्न देवी-देवताओं का दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु डांडिया नृत्य व करतबों का भी आनन्द ले रहे है। वही लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुप्त उठा रहे है। वही सीताराम जप कीर्तन से इलाका भक्तिमय बना हुआ है। मेला में पथराही, चिनगी तकिया, बनगांव बाजार, रसलपुर, संधवारा, कुम्मा, बनतारा, बंगराहा, कचहरीपुर, पकड़ी, भासर, मुरौल, रतवारा, हुमायूंपुर, माधोपुर चतुरी, पचड़ा निमाही, मधुरापुर, पटदौरा, शिवाईपट्टी, रायपुर सहित अन्य गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
बाजपट्टी के महावीरी मेला में जुटी भीड़ व करतब दिखाते खिलाड़ी।