पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधि शुरू कराने को लेकर दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंगीभूत डिग्री कॉलेज शिवहर के परिसर में यूनिवर्सल प्रोटेस्ट स्टूडेंट फेडरेशन, यूपीएसएफ के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना दिया गया। इसके माध्यम से जिला प्रशासन तथा बिहार सरकार से डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधि बहाल करने का आग्रह किया गया। धरना में सैकड़ों की संख्या में डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े युवा शामिल हुए। धरना में लोगों को संबोधित करते हुए यूपीएसएफ के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं होने के कारण कॉलेज के 1400 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। इसके बाद भी अब तक इस दिशा में उचित प्रयास होता नहीं दिख रहा है। इसके लिए युवाओं में निराशा है। वही फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने कहा कि शिवहर में शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था पूर्ण रूपेण चरमराया हुआ है। शिक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज भी छात्र छात्राओं को जिले के बाहर के काॅलेजों में नामांकन कराना पड़ता है। वही सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि उच्च शिक्षा से जिले के छात्र-छात्रा वंचित रह जाते हैं। यह इस जिला के बच्चों के साथ अन्याय है। कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन तीव्र किया जायेगा। अभिषेक यादव ने कहा कि प्रोफ़ेसर और कर्मियों के अभाव के कारण कॉलेज का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। वही संघर्षशील अधिकार मंच के मुकुंद प्रकाश मिश्र ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि यथाशीघ्र डिग्री कॉलेज में पढ़ाई नहीं शुरु किया गया, तो सभी सामाजिक संगठन मिलकर सड़क पर उतर कर सामूहिक संघर्ष करने को बाध्य होंगे। मौके पर आदित्य कुमार, मुरारी कुमार, गौरव मिश्रा, रामाशंकर ठाकुर, मधुरेन्द्र राम, सुभाष कुमार, जितेंद्र राम, अब्दुल कादिर, विनीत कुमार, मो. असलम खान, प्रिंस कुमार, केशव कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर धरना देते युवा।
खबरें और भी हैं...