पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Directors Of Schools And Theaters Said We Did Not Get The Order Of Administration

स्कूलों और सिनेमाघरों के संचालकों ने कहा- हमें नहीं मिला प्रशासन का आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन ने हाई एलर्ट करते हुए सभी शिक्षण संस्थान व सिनेमाघरों को बंद रखने का फरमान जारी कर दिया। लेकिन, इसके विपरित शिक्षण संस्थान व सिनेमाघरों के संचालकों ने जिला प्रशासन के फरमान को ठेंगा देखाते हुए अपने अपने संस्थान खोले रखें। जानकारी के मुताबिक कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूल, शिक्षक संस्थान के साथ-साथ जिले में चल रहे सभी जनहित के अभियानों को अगले आदेश जारी होने तक के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में जिले में आने-जाने वाले प्रत्येक नागरिकों पर भी ध्यान रखा जा रहा है। यहां तक प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए अस्पताल में दवाइयों के साथ-साथ आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था तक कर चुका है।

आदेश नहीं मानने पर स्कूल का निबंधन निरस्त होगा

तरियानी| डीएमएम अवनीश कुमार सिंह के आदेश के बावजूद शिवहर में कई निजी स्कूल खुले रहे। तरियानी छपरा, लदौरा, कुम्हारार, नरवारा और छतौनी गांव में चल रहें निजी स्कूल खुले रहे। इस संबंध में पूछे जाने पर एक निजी स्कूल के संचालक ने कहा कि बंद रखने के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया था। आदेश मिलने पर स्कूल बंद कर दिया जाएगा। बीईओ अरुणा कुमारी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सभी निजी विद्यालय के संचालकों को लिखित सूचना शुक्रवार की देर शाम तक दे दी गई थी। कहा कि आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले स्कूल के संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका निबंधन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

शहर में खुले रहे तीन सिनेमा हॉल, दिखी भीड़

आदेश के बावजूद शहर के तीन सिनेमा हॉल खुले रहे। लोग फिल्म देखने के लिए आते रहे। शहर के नूतन टॉकिज, शंकर सिनेमा हॉल, वसूश्री सिनेमा हॉल खुले रहे। इस संबंध में नूतन सिनेमा हॉल के संचालक संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से इस तरह का कोई चिट्‌ठी नहीं भेजा गया है। इसके कारण सिनेमा हॉल खुला रखा गया था। सिनेमा हॉल खुले रहने की सूचना पर थाना पुलिस ने बल पूर्वक संध्या को उक्त सिनेमा हॉल बंद कराया। थानाध्यक्ष प्रभार रंजन सक्सेना बताया कि सिनेमा हॉल खुले रहने की सूचना पर आदेश दिया गया कि उसे बंद कराएं।

पुपरी में स्कूल खत्म होने के बाद घर जाने के लिए बस में बैठते बच्चे।

अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
खबरें और भी हैं...