बिजली की चपेट में आने से आकाश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, छाया मातम
मेजरगंज| थाना क्षेत्र के खैरवा गोट गांव में मंगलवार को करंट लग जाने ये एक किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान खैरवा गांव निवासी कमोद राम के 9 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह आकाश अपने दादा काे खाना देने के लिये घर के समीप चिमनी में जा रहा था। इसी बीच सरेह में गिरे बिजली के तार की चपेट में वह आ गया। इस कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने आनन-फानन में किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।