पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonbarsha News Even After The Action Of Panther Mobile In Sonbarsa Such A Scene Was Seen On The Road

सोनबरसा में पैंथर मोबाइल की कार्रवाई के बाद भी सड़क पर दिखा ऐसा नजारा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_सोनबरसा| भारत-नेपाल सीमा पर बसा सोनबरसा के इलाकों में कानून व्यवस्था बेपटरी है। आए दिन अापराधिक घटनाएं घट रही हैं तो सड़कों पर भी यातायात नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। शनिवार को मुख्यालय में पैंथर मोबाइल दस्ता ने कई जगह अभियान चलाया। ट्रिपल लोडिंग वालों की क्लास लगाई गई। सड़क को जाम से मुक्त कराने के लिए ठेला वालों को भी हड़काया गया। लेकिन, इस अभियान का कोई खास प्रभाव नहीं दिखा। विभिन्न सड़क मार्ग में दिन भर ट्रिपल लोडिंग जारी रहा। सोनबरसा के बीच चौक पर उदंड लोगों द्वारा बाइक लगाकर जाम करने का सिलसिला भी जारी रहा। यहां तक कि एसएसबी और थाना के मध्य सड़क पर बाइक पर पांच-पांच लोगों के लोडिंग की सनक भी दिखाई दी। इसे रोकने वाला कोई नहीं था। सोनबरसा थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि ओवर लोडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।*photocaption*
खबरें और भी हैं...