पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वृद्ध की मौत के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव में कार की ठोकर से वृद्ध प्रह्लाद राम की हुई मौत मामले में मृतक के पुत्र बालेश्वर राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें गांव के ही कार चालक चंदेश्वर राम के पुत्र नवीन राम व उसके दामाद को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उसके पिता सड़क किनारे से पैदल चलकर अपने घर आ रहे थे। इसी बीच उक्त आरोपी मारुति गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी क्रम में उसके पिता को ठोकर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे कार चालक को ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर ही घेर लिया। वहीं ग्रामीणों ने उक्त आरोपी को उसके जख्मी पिता को इलाज के लिये चलने को कहा। इस दौरान उक्त अारोपी ने जाने से मना कर दिया। इसी बीच उक्त आरोपी ग्रामीणों के साथ हथापाई करने पर उतारु हो गया। इसी बीच ग्रामीणों ने जख्मी वृद्ध को उठाकर इलाज के लिये स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने उक्त आरोपी के खिलाफ उसके पिता को जान से मार देेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

19 बोतल शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

शिवहर | नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के वार्ड नंबर 4 में छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधर पर प्रेम सोनी को 19 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं...