पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivahar News Fir On Those Who Did Not Contribute In The Evaluation Work

मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं देने वालों पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवहर | वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकयों के मूल्यांकन को लेकर स्थानीय नबाव उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय केन्द्र पर प्रतिनियुक्त जिला परिषद के 107 एवं नगर पंचयत के 10 शिक्षकों के अनुपस्थि रहने एवं मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार को लेकर विभाग ने कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव तिवारी के द्वारा उपलब्ध कराई गई अनुपस्थित 117 शिक्षकों की सूची में चिन्हित शिक्षकों को जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त ने निलंबन करते हुए बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के धराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश संबंधित थाने के थानाध्यक्ष को दिया है। डीडीसी ने अपने आदेश में मूल्यांकन निदेशक के द्वारा दी गई सूची में अंकित शिक्षक का नाम एवं नियोजन इकाई की भी जानकारी दी है।
खबरें और भी हैं...