शराब पीने की वायरल फोटो पर प्राथमिकी दर्ज
स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल शराब पीने के फोटो पर कार्रवाई करते हुए वार्ड पार्षद समेत पांच लाेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें नगर पंचायत के वार्ड 18 निवासी दीपक कुमार, वार्ड 6 निवासी वार्ड पार्षद रामबाबु चौधरी, वार्ड 20 निवासी प्रमोद कुमार, नगर पंचायत निवासी रामबाबु ठाकुर एवं वार्ड 8 निवासी धर्मेन्द्र कुमार को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि विगत 10 मार्च को होली मिलन समारोह के दौरान उक्त आरोपियों ने बैठकर शराब पीया। अन्य किसी व्यक्ति के द्वारा शराब पीने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इसी के आलोक में उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।