- Hindi News
- National
- Puparee News Fire In The Junk Shop Everything Kept Inside Burnt To Ashes
कबाड़ की दुकान में लगी आग, अंदर रखा सारा सामान जलकर हो गया राख
शहर स्थित सरयु नगरी के निकट स्थित प्लास्टिक कबाड़ा उद्योग एएएस प्लास्टिक ट्रेडर्स के आवासीय कार्यालय सह रसोईघर में सोमवार की देर रात आग लग गयी। इससे हजारों का समान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वही लोगों के सूझ-बूझ व अग्निशामक दल के समय पर पहुंच जाने से आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग आसपास के दुकानों व घरों में नहीं फैल सका। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मालूम हो कि कबाड़ा उधोग होने के कारण आसपास कबाड़ा का पहाड़ जैसा टीला लगा हुआ था। आग की लपटें अगर उसे अपने गिरफ्त में ले लेती, तो बहुत बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। बताया जाता है कि आग लगने से आवास सह कार्यालय में रखा आधा दर्जन बड़ी बैटरियां, बिछावन, इलेक्ट्रिक सप्लाई चैनल, खाना बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आग लगने से घर सहित सारा सामान जलकर नष्ट
सुरसंड|नगर पंचायत मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर 16 के पावर हाउस टोला में बुधवार की दोपहर में अचानक आग लग गयी। इससे बेचन राउत के घर के हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि दोपहर में घर से धुंआ बाहर निकलते देख ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। आग की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लोगों की तत्परता से आग को फैलने से रोक दिया गया। पर, उक्त घर एवं अंदर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
अाग लगने से जला सामान।