16 मार्च को पांच दिवसीय गौ पूजन का होगा शुभारंभ
चोरौत|प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय रामबाग मेला परिसर में आगामी 16 मार्च से पांच दिवसीय गौ पूजन का शुभारंभ होगा। बैठक में गौ माता, शंकर, पार्वती, बछड़ा, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा पंडाल निर्माण, प्रवेश व निकास मार्ग बनाने पर चर्चा की गयी। मौके पर बैरिया दास, अशोक मल्होत्रा, रघुवीर मेहतर, बिकरु पंजियार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।