- Hindi News
- National
- Sonbarsha News Five Day Gayatri Mahayagya And Holiness Pragya Purana Katha Mahayagya Begin With Kalash Shobha Yatra
कलश शोभा यात्रा के साथ पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा महायज्ञ प्रारंभ
प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री नन्दीपत जीतू उच्च विद्यालय के परिसर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इसमें आसपास के गांवाें के 525 कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ हुआ। सभी एक किलोमीटर दूर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झीम नदी किनारे पहुंचे। वहीं जल पूजन कर पवित्र जलधारा से जल बोझा गया। पुनः सभी महारानी स्थान पहुंचे, वहां पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा विद्यालय यज्ञ स्थल पहुंची। वहां प्रार्थना व पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस शोभा यात्रा में विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक राम नरेश प्रसाद यादव, जिला पार्षद इंदु देवी, अंचल शिक्षक संघ के मंत्री हरि नारायण राय, सरपंच हरिश्चन्द्र पटेल, देवधारी राय, मुकेश शाही, उमेश राय, अविनाश पटेल, सुभाष चंद्र, प्रमोद, दिनेश बैठा, नीता देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं शाम में हरिद्वार से आये कथावाचक संत श्री सुरेश जी महाराज द्वारा पावन प्रज्ञा पुराण कथा प्रारम्भ किया गया। बताया गया कि इस यज्ञ में सुबह सुबह से होम प्रारम्भ होगा, जिसमें दर्जनों युगल जोड़ी भाग लेंगे। यह यज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा सोनबरसा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अंचल शिक्षक संघ के मंत्री हरि नारायण राय एवं सरपंच हरिश्चन्द्र पटेल के देखरेख में यह अायोजन हो रहा है। स्थानीय गायत्री परिवार यज्ञ के अध्यक्ष प्रमोद, उपाध्यक्ष सुभाष उर्फ चुन्नू सहित दर्जनों लोग यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए है। सोनबरसा में दूसरी बार गायत्री महायज्ञ आयोजित हो रहा है। इससे पहले 2017 के अप्रैल माह में 13 से 17 तारीख तक यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस बार यह यज्ञ आगामी 18 मार्च तक चलेगा।
साेनबरसा में निकली कलश यात्रा में शामिल विधायक व अन्य।