- Hindi News
- National
- Puparee News Five Day Mahaviri Flag Festival Started In Bhitta Village 551 Girls Joined Kalash Shobha Yatra
भिट्ठा गांव में पांच दिवसीय महावीरी झंडाेत्सव शुरू, कलश शोभा यात्रा में शामिल हुई 551 कन्याएं
पुपरी| प्रखंड क्षेत्र के भिट्ठा गांव में पांच दिवसीय श्री महावीरी झंडा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसको लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर 551 कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ झंडा स्थल से शुरू किया गया, जो पुपरी-चरौत मुख्य सड़क से ब्रम्हस्थान होते हुए धरमपुर गांव के बिररबा घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद सभी ने नदी से कलश में पवित्र जल भरा। जिसके बाद शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए झंडा स्थल पहुंचकर संपन्न हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम व जय हनुमान का जयघोष किया जा रहा था। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष सुधीर कुमार, सदस्य अरविंद कुमार अमित, रंजीत कुमार पासवान, चंदेश्वर राय, लालजी मंडल, बीलटू ठाकुर, रंजीत कुमार ठाकुर, राजकुमार चौधरी, उपेंद्र सहनी, प्रह्लाद राय, विनय कुमार सहनी, दीनबंधु कुमार, रंजीत कुमार चौधरी व रामा सहनी समेत दर्जनों अन्य लोग मौजूद थे।