पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mejargang News For 10 Months Villagers Have Been Giving Applications For Removing Water Logging Problems Officials Are Giving 39just Assurance39

जलजमाव की समस्या को दूर कराने के लिए 10 माह से ग्रामीण दे रहे आवेदन, अधिकारी दे रहे ‘सिर्फ आश्वासन’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वच्छता को लेकर भले की अभियान चलाया जा रहा है। पक्की नाली का निर्माण का दावा किया जा रहा है लेकिन, सच तो यही है कि जल जमाव की समस्याओं को लेकर ग्रामीण कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन अधिकारी सुनने को भी तैयार नहीं है। हाल मेजरगंज के वार्ड-8 का है। जहां गंदे नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। गंदे नाले की पानी की निकासी के लिए ग्रामीण पिछले दस माह से कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। आवेदन पर आवेदन दिया गया। हालांकि बीडीओ ने कहा कि इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए मुखिया व सचिव को पत्र भेजकर वार्ड सभा व ग्राम सभा से पारित कराने को कहा गया है।

पहला अावेदन बीडीओ को जून 2019 में दिया गया


वार्ड निवासी डॉ. बसंत कुमार बताते है कि वार्ड संख्या-8 में जर्जर नाला के कारण जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इस समस्या के निदान के लिए जून 2019 में बीडीओ अमर कुमार को वार्ड वासियों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया था। इसकी प्रतिलिपि एसडीओ सदर सीतामढ़ी को भी दिया गया। इतना ही नहीं समस्या निदान के लिए डीएम से भी शिकायत की गई। लेकिन, कार्य में कोई प्रगति नहीं होने के बाद पुन: 30 दिसंबर 2019 को बीडीओ व डीएम को आवेदन दिया गया।

मुखिया व सचिव को निर्देश : बीडीओ

इस संबंध में बीडीओ अमर कुमार ने बताया नाला निर्माण के लिए वार्ड सचिव मुखिया को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना के पारित कराने के लिए कहा गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई है। वार्ड सभा व ग्राम सभा से पारित होते ही प्राथमिकता के आधार इस समस्या का निदान करा दिया जाएगा।

मेजरगंज के मुख्य चौक पर जलजमाव।
खबरें और भी हैं...