- Hindi News
- National
- Shivahar News For The Maintenance Of Water People Should Tell The People Through Music And Drama
पानी के रख रखाव के लिए लोगों को संगीत व नाटक के माध्यम से लोगों को बताए उपाय
वाटर फ़ॉर पीपल के तत्वावधान में चित्रांश शारदे रंग मंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसमें पानी के रख रखाव के बारे में जानकारी देकर छोटी छोटी बातों पर ध्यान देने को कहा गया। टीम लीडर नितेश कुमार बताया कि गीत संगीत के साथ नाटक के माध्यम से बताया गया कि पानी को ढक कर रखे। साफ पानी पिये और साफ सफाई पर ध्यान दे। ज्यादा लेयर का पानी पिये या पानी को उबाल कर पिये। इसके साथ ही इनसे होने वाले हानि की भी जानकारी दी गयी। शुक्रवार को यह कार्यक्रम तरियानी प्रखंड के मठ मसौली में और राजडीह में आयोजित की जायेगी। मौके पर दीप माला, कामनी, सतीश ठाकुर, अम्बिका सिंह यादव, नन्द किशोर साह, नंदलाल राम, अजित वर्मा, विकास कुमार, करुणेश, दिलीप, चंचला कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
शिवहर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।