- Hindi News
- National
- Sonbarsha News Gayatri Mahayagya And The Sacred Pragya Purana Story Launched Today
गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ आज
प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री नन्दीपत जीतू उच्च विद्यालय के परिसर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ कलश शोभा यात्रा के साथ शनिवार से होगा। पहले दिन 525 कन्याएं कलश शोभा यात्र निकालेंगी। महायज्ञ 14 मार्च से 18 मार्च तक होगा। इस दौरान शाम में हरिद्वार से आये कथा वाचक संत सुरेश जी महाराज पावन प्रज्ञा पुराण कथा कहेंगे। इस यज्ञ में सुबह के समय वैदिक मंत्रों के साथ होम होगा। यह यज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार, शाखा सोनबरसा के द्वारा आयोजित की जा रही है। राष्ट्रपति से सम्मानित व अंचल शिक्षक संघ के मंत्री हरि नारायण राय एवं सरपंच हरिश्चन्द्र पटेल के देखरेख में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय गायत्री परिवार यज्ञ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष शुभाष चंद्र उर्फ चुन्नू, दिनेश बैठा, देवधारी राय आदि सदस्य यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए है। हरि नारायण राय ने बताया कि सोनबरसा में दूसरी बार गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 2017 के अप्रैल माह में 13 से 17 तारीख तक यज्ञ का आयोजन किया गया था।
साेनबरसा में महायज्ञ की तैयारी में जुटे लाेग।