पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एचएम मोहन सिंह को किया निलंबित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी | इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में शिथिलता बरते जाने एवं पद का दुरुपयोग किए जाने के आरोप में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जौहरीमल उच्च विद्यालय बैरगनिया के प्रधानाध्यापक मोहन सिंह को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय डीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है। इनके विरुद्ध गठित आरोप की जांच के लिए संचालन पदाधिकारी के रूप में आरडीडीई मुजफ्फरपुर को नामित किया गया है। जबकि प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी के रूप में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को नामित किया गया है।
खबरें और भी हैं...