पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mejargang News Holi Mixed With Gulal In The Evening While The Colors Came Out Of The Festival

सुबह पिचकारी से निकले रंग तो शाम में गुलाल के साथ गले मिल खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के गांव से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में होली पर्व आपसी प्रेम, भाईचारा, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रमों में गीत-संगीत व देशभक्ति गीत गुंजते रहे। सोमवार की रात होलिका दहन के बाद मंगलवार को होली पर्व मनाया गया। लेकिन, मांसाहारी लोगों ने अगले दिन बुधवार को होली पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने भगवान को अबीर चढ़ाने के बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं जिला प्रशासन की अोर से शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। सड़कों पर युवाओं की टोली हाथों में गुलाल लेकर जोगीरा सरर..... गीतों पर थिड़कते नजर आये। साथ ही सड़क पर गुजर रहे राहगीरों को रंग व गुलाल लगाकर स्वागत किया। वहीं युवाओं में रंग से पुते हुए चेहरे के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे थे।

मेजरगंज | स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रीगा सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा एवं थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव ने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों को अबीर लगाया। मौके पर बीडीओ अमर कुमार, सीओ चंदन कुमार, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, मुखिया चंदेश्वर नारायण सिंह, लालबाबू सिंह, देवेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार सिंह राजू सोनी, राम निहोरा सिंह, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू चौधरी, सुरेंद्र मोदी, देवेश चौधरी, सरपंच नथुनी पासवान, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

बच्चों ने रंग भरी पिचकारी लेकर राहगीरों पर डाला रंग

चोरौत | प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मंगलवार को होली पर्व हर्षोल्लास व शांति पूर्वक ढंग से मनाया गया। इस दौरान होली से पूर्व विभिन्न चौक चौराहों पर होलिका दहन कर होली पर्व का आगाज किया गया। बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय एवं सीओ अरविंद उद्धव जहां प्रखंड मुख्यालय में जमे रहे। वही थाना प्रभारी अमिता सिंह के नेतृत्व में एएसआई अरविंद कुमार व अजीत कुमार पुलिस बल के साथ भ्रमणशील दिखे।

रंग से पुते चेहरों के साथ ग्रुप सेल्फी लेने की रही होड़

सोनबरसा | प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्साह एवं शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व मनाया गया। साथ ही बच्चों में रंग से पुते चेहरे के साथ ग्रुप सेल्फी लेने की होड़ रही। वही फतहपुर बेला महुलिया गांव में हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष सह जिला पार्षद संजय कुमार के बेला स्थित निवास पर होली मिलन मौके पर मंच के संयोजक कमर अख्तर, मुखिया सदरे आलम खान, मधेसरा सरपंच मो. जहांगीर, अहमद खान, नसीम अहमद खान, उरफ नसु खां, मो. हैदर अली, मो. कलीमुललाह खान, मो. समीम, मो. हबीब, सुरेंद्र महतो, शंकर साह आदि मौजूद थे।

एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की दी बधाई

पुपरी | प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी घनंजय कुमार एवं डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से होली का आयोजन किया। यहां हिन्दू व मुस्लिम भाइयों ने सम्मिलत होकर आपसी भाईचारा का परिचय दिया।

शहर के जानकी स्थान में हाेली के हुरदंग में शामिल टीम

जगह-जगह की गई थी पुलिस की तैनाती

रीगा | रंगों का त्योहार बसंत उत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से शांतिपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से कहीं कोई अनहोनी ना हो इसको लेकर संवेदनशील जगहों पर सशस्त्र बलों के साथ दंडाधिकारी तैनात किए गए थे। होली पर्व पर गांव-गांव में एवं बाजारों में भी होली गीत गाय गया। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गयी। बुधवार को भी क्षेत्र में होली का पर्व मनाया गया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया, वीडियो नीतू प्रियदर्शनी गुप्ता एवं अंचलाधिकारी राम उरांव के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह पर तैनात किया गये थे।

होली दिन लोगों ने एक-दूसरे घर खाया लजीज व्यंजन

रुन्नीसैदपुर | प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व शातिंपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढ़ंग से मनाया गया। मंगलवार से बुधवार तक गांव से शहर तक पर्व की मस्ती का रंग छाया रहा। मस्ती और जश्न के बीच लोगों एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की बधाई दी। बच्चों ने एक दूसरे को रंग से सराबोर किया, तो बुजुर्ग ने भी गुलाल लगा कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों ने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के साथ होली मनाया। प्रखंड में होली को भी ढोलक की थाप और झाल-मंजीरा की धुन पर पारंपरिक होली गीत गूंजते रहे।

चाेराैत में हाेली मिलन समाराेह में वैश्य भारतीय सूड़ी समाज के लाेग।

रीगा में हाेली में मस्ती करते बच्चे व अन्य।

साेनबरसा में हाेली समाराेह में शामिल लाेग।

रुन्नीसैदपुर में हाेली काे लेकर मस्ती करते लाेग।

हाेली में झूमते बच्चाे की टाेली।

पुपरी में हाेली के माैके पर रंग-गुलाल लगाकर मनाेरंजन करते लाेग।

शहर के महंत साह चाैक पर हाेली के हुरदंग में झूमते लाेग।

रंग भरे पिचकरी से एक-दूसरे को रंग लगाते बाल टाेली।
खबरें और भी हैं...