पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिका दहन आज, शाम 7.30 से 9 बजे के बीच हाेगा आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्यौहार होली जिले में इस बार दो दिन मनाया जाएगा। वैसे तो होली 10 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन उस दिन मंगलवार होने के कारण अधिकतर जगहों पर बुधवार को होली मनाया जायेगा। वही सोमवार को होलिका दहन होगा। होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार सजी हुई है।

जगह-जगह होली मिलन का आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल से सरोवर किया जा रहा है। लोग फाल्गुन के गीत और संग होली की मस्ती में झूमने लगे है। महिलाएं पकवानों के लिस्ट बनाने में जुट गई है। शहर से लेकर गांव तक होलिका दहन की तैयारी तेज हो गई है। चौक चौराहों पर लकड़ियां जुटाई जा रही है। वही प्रशासन की ओर से होली में हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसडीपीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में शराब एवं शराब धंधेबाजों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।

होलिका दहन के दिन समाज की महिलाएं पकवान बनाने के बाद होलिका दहन वाले स्थान पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने बताया कि होलिका दहन की राख को माथे पर लगाकर होली खेली जानी चाहिए। इस बार भाद्रा का साया नहीं पड़ रहा है, इसलिए सोमवार की शाम 7:30 बजे से 9:00 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान लोग होलिका दहन करेंगे।

खबरें और भी हैं...