रंगदारी नहीं देने पर पंसस पति को किया जख्मी
बोखड़ा | नानपुर थाना क्षेत्र के चकौती गांव में रंगदारी के रूप में 25 हजार रुपये नहीं देने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडा से प्रहार कर पंचायत समिति सदस्य पति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पंसस पति ईश्वरचंन्द्र दास का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया। जख्मी ईश्वरचन्द्र दास ने थाने में अावेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें गांव के ही सूरज कुमार मिश्रा उर्फ अंशु मिश्रा को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि होली पर्व को लेकर पंचायत में घूम रहा था। इसी बीच ज्योही अंशु मिश्रा के घर के पास पहुंचा तो उक्त आरोपी खून से सना हुआ कत्ता हाथ में लेकर उसे घेर लिया। अौर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।